चारभुजा (राजसमंद)। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में गोमती चौराहे के पास गोमती ब्रिज के नीचे शुक्रवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसीराम मेनारिया पुत्र चंपालाल मेनारिया, निवासी कानपुर मादड़ी, थाना प्रतापनगर, उदयपुर के रूप में हुई है। बुजुर्ग पिछले दो दिनों से लापता थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, तुलसीराम मेनारिया दो दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को उनका शव राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र में गोमती चौराहे के पास गोमती ब्रिज के नीचे मिला। उदयपुर निवासी बुजुर्ग का शव राजसमंद में मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी में बुजुर्ग की गिरने से चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वे उदयपुर से राजसमंद कैसे पहुंचे, किन परिस्थितियों में गोमती ब्रिज तक आए और उस दौरान उनके साथ कौन-कौन मौजूद था, पुलिस इन सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल बुजुर्ग की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव दूसरे जिले में मिलने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएगा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story