दरगाह हजरत दीवाना शाह साहब में 18 अक्टूबर को होगा उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन
दरगाह हजरत दीवाना शाह साहब में 18 अक्टूबर को उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 सितम्बर तय की गई।

तस्वीर में मंसूरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी और सदस्य दरगाह परिसर के हॉल में बैठकर इज्तिमाई शादी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं।
दरगाह हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. में उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों और रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का आगाज मंसूरी एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी की सदारत में तिलावते कलामे पाक से हुआ। सोसायटी सचिव जाहिद मोहम्मद मंसूरी ने बताया कि सम्मेलन पीरे तरीकत हजरत डॉ. सय्यद जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उर्फ कादरी मियां (सरबराहे आला मखदूम अशरफ मिशन पण्डवा शरीफ, बंगाल) की कयादत में सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए लड़का और लड़की दोनों पक्षों से अलग-अलग 21,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। सभी जोड़ों को घरेलू उपयोगी तोहफे भी प्रदान किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर निर्धारित की गई है।
बैठक में सोसायटी के खजान्ची मोहम्मद युसुफ मंसूरी (इंजीनियर), पूर्व उपसरपंच आजाद हुसैन सांवरिया जी, मोहम्मद युसुफ, फिरोज मोहम्मद नाथद्वारा, अलादीन मंसूरी कुवांरिया, निसार मोहम्मद अगवान भिन्डर, एडवोकेट शाहहसन मंसूरी मांगरोल (निम्बाहेड़ा), एडवोकेट शरीफ मोहम्मद मंसूरी भीमगढ़, मोहम्मद अब्बास अशरफी तथा मोहम्मद इस्माईल गौरी सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
