राजसमंद, 16 दिसंबर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को राजसमंद में जिला विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सूचना केंद्र में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

प्रदर्शनी में जिले के समस्त विभागों द्वारा राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और नवाचारों को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही और नागरिकों को जिले में हुए ठोस विकास कार्यों की जानकारी देने का अवसर प्रदान किया।

उद्यानिकी विभाग ने सोलर पंप, फार्म पौंड, उन्नत किस्मों की खेती और प्रगतिशील किसानों की उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के थ्रीडी मॉडल प्रस्तुत किए, जिससे आमजन को विकास की वास्तविक तस्वीर समझने में मदद मिली। चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित लाइव चिकित्सा कैंप में नागरिकों को परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। वन विभाग ने ‘एक जिला, एक प्रजाति’ योजना के अंतर्गत नीम का विशेष प्रदर्शनी प्रदर्शन किया। इसके अलावा राजीविका की स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रसद विभाग, जल संसाधन विभाग, वाटरशेड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वाणिज्य कर विभाग, राजीविका तथा शिक्षा विभाग ने अपने दो वर्षों के प्रमुख विकास कार्यों को प्रदर्शनी में विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जिससे आमजन को जिले के विकास कार्यों का स्थायी दस्तावेज उपलब्ध हुआ।

इस अवसर पर एडीएम नरेश बुनकर, सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने आमजन से अपील की कि वे प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में आएं और राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी लें।

इस प्रदर्शनी ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में जिले के हर क्षेत्र—सड़क, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा और महिला कल्याण—में ठोस और सतत विकास सुनिश्चित किया गया है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story