तुलसी अमृत विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद में जीते मेडल
हैंडबॉल, ताइक्वांडो और वेटलिफ्टिंग में मेडल जीतने के साथ 3 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।

तस्वीर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र ट्रॉफी प्राप्त करते हुए नजर आ रहे हैं।
तुलसी अमृत विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और आमेट ब्लॉक का नाम रोशन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विष्णु सिंह भाटी ने बताया कि हैंडबॉल बालक वर्ग और बालिका वर्ग तथा बास्केटबॉल बालक वर्ग की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, 19 वर्ष बास्केटबॉल बालक वर्ग में विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर आमेट ब्लॉक का इतिहास रचा।
प्रतियोगिता में 14 वर्ष हैंडबॉल में जुनैद मंसूरी और देवाशीष बुनकर ने, जबकि 19 वर्ष हैंडबॉल बालक वर्ग में परमवीर सिंह तथा बालिका वर्ग में लक्ष्मी गायरी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो में गौरव टेलर ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं, दिव्यांश सेन ने 19 वर्ष वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बास्केटबॉल 19 वर्ष में गौतम टेलर और प्रहलाद गुर्जर का राज्य स्तर पर चयन हुआ। 17 वर्ष बालिका वर्ग में हार्दिका सिंह सिसोदिया का भी राज्य स्तर पर चयन हुआ।
खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद भरसारिया, मंत्री अशोक जी गांधी, कोषाध्यक्ष निर्मल जी गेलड़ा और विद्यालय प्राचार्य डॉ. योगेश तंबोली ने विद्यालय के खिलाड़ियों एवं कोच का स्वागत किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उपलब्धियों और राज्य स्तर पर चयन ने तुलसी अमृत विद्यापीठ की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
