आमेट। आमेट शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने निर्णायक कदम उठाया है। जिला राजसमन्द सर्कल में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के मद्देनजर, वृताधिकारी ज्ञानेन्द्रसिंह राठौड़ और वृत कुम्भलगढ़ के निर्देशन में थानाधिकारी ओमसिंह चुण्डावत के नेतृत्व में थाना आमेट से एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की अथक मेहनत और गहन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को छगन लाल, पिता पेमा, जाति कुमावत, उम्र 53 वर्ष, निवासी आसन, थाना आमेट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी आसन बस स्टॉप पर स्थित किराना और मिठाई की दुकान में चोरी हुई है। छगन लाल ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन जब वे वापस आए, तो पाया कि दुकान की शटर तोड़ी हुई थी और दिन भर की बिक्री से प्राप्त कुल 7 हजार रुपये चोरी हो गए थे। साथ ही, दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त पाए गए।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 307/2025, धारा 305 (ए), 324(4), 331 (4) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। गठित टीम ने चोरी के खिलाफ गहन सर्च अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर रामलाल, पिता नारायणलाल, जाति ओड, उम्र 40 वर्ष, निवासी आसन, थाना आमेट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से शटर और ताला तोड़ने का लोहे का साबल तथा चोरी किए गए रुपये बरामद किए गए।

थाना प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि रामलाल से और भी गहन पूछताछ जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से आमेट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी।

इस कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों को सुरक्षा की आश्वस्ति मिली है और पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story