राजसमंद। मेवाड़ की पावन धरा पर आस्था और भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ जनावद ग्राम पंचायत के अमरतीया गांव स्थित श्री जालनाथ भेरूजी मंदिर प्रांगण में भगवान देवनारायणजी का दो दिवसीय भव्य जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमयी प्रस्तुतियों से सराबोर इस आयोजन ने न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि सात समंदर पार और अन्य राज्यों से आए प्रवासियों को भी भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरुवार की देर रात आयोजित हुई विशाल भजन संध्या रही। मुंबई से आए प्रसिद्ध गायक पारसमल एण्ड पार्टी ग्रुप ने अपनी मधुर स्वर लहरियों से समां बांध दिया। भगवान देवनारायण और जालनाथ बाबा की महिमा का गुणगान करते भजनों पर भक्त इस कदर मंत्रमुग्ध हुए कि वे स्वयं को नृत्य करने से नहीं रोक पाए। जयकारों की गूँज और भक्ति के उल्लास के बीच पूरी रात मंदिर प्रांगण श्रद्धा के रंग में रंगा रहा।

महोत्सव के दूसरे दिन अलसुबह 4 बजे विशेष सेवा-पूजा का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात जालनाथ बाबा का भव्य दरबार सजा। इस दौरान मुख्य सेवादार सोहनलाल धींग, अशोक धींग एवं निलेश धींग ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री जालनाथ भेरूजी फाउंडेशन, मुंबई एवं श्री जालनाथ भेरूजी मंदिर ट्रस्ट अमरतीया के तत्वाधान में आयोजित इस उत्सव ने राजस्थान की सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया, जिसमें मेवाड़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों से आए प्रवासी राजस्थानी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस भव्य धार्मिक समागम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अशोक धींग, निलेश धींग, हंसमुख चोरड़िया, मुकेश सिंघवी, प्रतिक छेड़ा, राकेश चपलोत, अरविंद सांखला और निलेश चंडालिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही सरपंच सोहनलाल चोरड़िया, श्रीमती मीना धींग, आशीष कोठारी, श्रीमती चेतना धींग, ललित चोरड़िया, सनी आर मादरेचा, दीपेश छेड़ा, विजय ओस्तवाल, मनीष धींग, शैलेश जैन और वीरेश जैन जैसे प्रमुख कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति और समर्पण ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया। यह दो दिवसीय आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान मात्र न रहकर, प्रवासियों की अपनी मिट्टी और आराध्य के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण बनकर उभरा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story