नाथद्वारा। 2 दिसंबर 2025 को श्रीजी नगरी नाथद्वारा में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का शाही लवाजमें के साथ भव्य पदार्पण होगा। यह ऐतिहासिक अवसर पालीवाल समाज 44 श्रेणी के आयोजन में संपन्न होगा, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और भक्तजन प्रमुख रूप से भाग लेंगे।

आमेट निवासी पालीवाल समाज 44 श्रेणी के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल ने बताया कि बड़ा भानुजा स्थित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर के प्रांगण में प्रथम चरण में पत्रिका लेखन का कार्य आरंभ किया गया। इस अवसर पर आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ, श्री लक्ष्मी नारायण और श्री गजानन जी के लिए कुमकुम पत्रिका का लेखन किया गया।

पत्रिका लेखन समारोह में पालीवाल समाज के अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित, उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे, महामंत्री सेवाराम बागोरा सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। सभी चौकों से आमंत्रित प्रतिनिधियों ने मिलकर चौखलै वाइज पत्रिका का लेखन संपन्न किया।

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं के लिए पुरोहित परिवार के लक्ष्मी नारायण पुरोहित (नाथू) के नेतृत्व में बैठकें आयोजित की गईं। वरिष्ठ समाजसेवी दडवल, श्यामलाल भलावतो का खेड़ा, भारत जोशी, बालकिशन, भगवान लाल दवे, भेरूलाल दवे, नेगड़िया के खेड़ा, मांगीलाल, ओंकार लाल, आमेट और जगदीश चंद्र चोखला सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। उन्होंने ठाकुर जी की व्यवस्था और शाही लवाजमें में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पालीवाल समाज 44 श्रेणी के सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक भी है। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पदार्पण समाज में सौहार्द और एकता को और प्रगाढ़ करेगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story