राजसमंद, 24 नवंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा राजसमंद की वार्षिक आम सभा सोमवार को जिला कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं सोसायटी प्रेसिडेंट अरुण कुमार हसीजा ने की। बैठक में रेडक्रॉस की सेवाओं के महत्व, रक्तदान अभियानों की सफलता और पीड़ितों की मदद में योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया।

जिला कलक्टर हसीजा ने कहा कि सेवा भावना से कार्य करने वाले व्यक्तियों को जो आत्मिक संतुष्टि और खुशी मिलती है, उसे कोई मापदंड या धन के माध्यम से नहीं खरीदा जा सकता। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की सेवाओं को सर्वोपरि सेवा माना जाना चाहिए और रक्तदान व अन्य स्वास्थ्य अभियानों में किए गए योगदान की प्रशंसा की। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने की।

बैठक की शुरुआत मानद सचिव बृजलाल कुमावत ने पिछले वर्ष की कार्यवाही का वाचन करते हुए वर्षभर किए गए सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अशोक डूंगरवाल ने वार्षिक आय-व्यय और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार बिंदल ने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण प्राप्त सिविल डिफेंस कर्मचारियों तथा नए आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र और सर्टिफिकेट प्रदान किए। संचालन का कार्य डॉ. विरेन्द्र महात्मा ने संभाला।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रेडक्रॉस की सेवाओं के और विस्तार के लिए लिखित सुझाव भी दिए। चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने सदस्यों को अधिक सक्रियता से सेवा कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने पुरानी और निष्क्रिय एम्बुलेंसों के निस्तारण और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलक्टर ने रेडक्रॉस की गतिविधियों के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर को विस्तारित करने और कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगवाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, जिला रेडक्रॉस भवन के निर्माण को डीएमएफटी फंड एवं सीएसआर फंड से शीघ्र प्रारंभ करने की योजना भी साझा की। एम्बुलेंस सेवाओं को उद्योगों के सीएसआर मद से सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, जिला कलक्टर ने जिले के स्कूलों और कॉलेजों में यूथ एवं जूनियर रेडक्रॉस विंग गठित करने और महिलाओं के लिए विशेष रेडक्रॉस महिला विंग स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पहल से सेवाओं का दायरा और प्रभाव बढ़ाने की उम्मीद है।

बैठक में मानद सचिव बृजलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष अशोक डूंगरवाल, हर्षवर्द्धन सिंह भाटी, प्रहलाद राय मुंदड़ा, लिलेश खत्री, प्रहलाद थरपाल, देवीलाल साहू, लता मादरेचा, शब्बीर हुसैन बोहरा, प्रहलाद वैष्णव, रवि नंदन सिंह चारण, बंसीलाल रांका, विजेंद्र कुमार मादरेचा, महेश चंद्र आचार्य, डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा, कपिल अग्रवाल, सुरेंद्र रांकावत सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story