आमेट (ढेलाणा) – नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में आयोजित कार्यक्रम ने गांव में जनजागृति और सकारात्मक संदेश का संचार किया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में अध्यापक गजराज सिंह चारण ने विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को नशे से होने वाले गंभीर शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में जागरूक किया। वरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह ने विद्यार्थियों से नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान क्लब का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष कृष्णा गुर्जर, उपाध्यक्ष चेतन बैरागी, सचिव पुष्कर लाल कुमावत, प्रचार मंत्री संपत कुमावत और अन्य सदस्य शामिल हुए। प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने क्लब के सभी पदाधिकारियों को नियुक्त किया।

गांव में जन जागरूकता फैलाने के लिए शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक रैली आयोजित की गई। रैली कुमावत चौक, बस स्टैंड और भील बस्ती से होकर वापस विद्यालय पहुंची। रैली को प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विद्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों के लिए “चमच रेस” का आयोजन किया गया, जिसके संयोजक मुकेश कुमार गूगड रहे। इस प्रतियोगिता में ललित कुमावत ने प्रथम, सोनू कुमावत ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा, स्कूल के 100 मीटर दायरे में नशीली वस्तुओं के क्रय-विक्रय पर कड़ी पाबंदी सुनिश्चित की गई और ढेलाणा यूथ क्लब ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजू शर्मा, विजय सिंह, गजराज सिंह चारण, मुकेश कुमार गूगड और शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार शर्मा के साथ विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करता है, बल्कि पूरे गांव में सुरक्षित और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story