आमेट। स्थानीय तुलसी अमृत विद्यापीठ परिसर शनिवार को ज्ञान, विज्ञान और रचनात्मकता के जीवंत उत्सव का साक्षी बना, जब विद्यालय में भव्य बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक कौशल से सजे इस आयोजन ने अभिभावकों, अतिथियों और नगरवासियों को आकर्षित कर लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत चोरडिया के सान्निध्य में हुआ। विद्यालय अध्यक्ष मनसुखलाल बंम्ब, संरक्षक मोहनलाल दक, कोषाध्यक्ष निर्मल गेलड़ा, मंत्री मनीष ढीलीवाल, तेयुप अध्यक्ष योगेश ढिलीवाल, मंत्री विशाल पितलिया, सभा मंत्री मनोहर पितलिया, लाभचंद हिंगड़, अरविंद भरसारिया, कौशल मेहता, मुकेश चपलोत, सुदीप छाजेड़ तथा विद्यालय प्रधानाचार्य प्रहलादचंद शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य प्रहलादचंद शर्मा ने बताया कि पूरे मेला प्रांगण को नॉलेज जोन, क्राफ्ट जोन, गेम ज़ोन, फूड ज़ोन, नेल आर्ट स्टोन, टैटू काउंटर और हिना काउंटर जैसे विभिन्न आकर्षक हिस्सों में विभाजित किया गया। नॉलेज जोन में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर हस्तनिर्मित मॉडल और चार्ट प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया, जहां एक से बढ़कर एक नवाचारी मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने।

फूड ज़ोन में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल पर तरह-तरह के लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं गेम ज़ोन में एंग्री बर्ड, राइफल शूट, कॉइन टॉस, रिंग इन द टब, बल्लू ब्लास्ट बैलेंस, व्हील हब, द लकी ड्रॉप, स्टैंड द बॉटल, टांग ट्विस्टर और हाथ राइट ऑन मार्क जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ क्रंची चार्ट कॉर्नर, भेलपुरी, पाव भाजी, ऑरियो शेक, सैंडविच, कपकेक और मंचूरियन जैसे व्यंजनों का आनंद उठाया।

विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अकाउंटिंग रूल्स एंड वर्किंग मॉडल, स्पेस एक्सप्लोरेशन, ह्यूमन आई, सोलर सिस्टम, न्यूक्लियर पावर प्लांट, ह्यूमन हार्ट, ह्यूमन ईयर, अर्थक्वेक डिटेक्टर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर फिल्ट्रेशन मॉडल, मैथ्स स्क्वेयर, रेशनल नंबर, ह्यूमन एक्स्क्रेटरी सिस्टम, ह्यूमन ब्रेन और ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, अभिभावकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए हॉर्स राइडिंग और कैमल राइडिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। मेले के समापन पर संस्था अध्यक्ष मनसुखलाल बंम्ब ने प्रधानाचार्य शर्मा सहित समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में याद किया जाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story