शंभूपूरा, आमेट। ग्राम शंभूपूरा में जतन संस्थान द्वारा संचालित बालवाड़ी केंद्र पर आयोजित ‘बचपन मनाओ अभियान’ ने बच्चों और समुदाय दोनों में उत्साह की लहर दौड़ा दी। यह आयोजन बाल्यावस्था के महत्व को उजागर करने और पारंपरिक लोरियों एवं लोक खेलों के माध्यम से सीखने की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुजुर्ग महिलाओं द्वारा पुराने समय की लोरियों के सामूहिक गायन से हुआ। बच्चों और अभिभावकों ने साथ मिलकर इन परंपरागत लोरियों को सीखा, जिससे गांव में एक जीवंत और सांस्कृतिक माहौल बना। जतन संस्थान के आमेट ब्लॉक कॉर्डिनेटर भारती खोईवाल, कलस्टर कॉर्डिनेटर रतन लाल और केसर गाडरी सहित अभिभावकों और गांववासियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस अभियान में बच्चों के लिए विभिन्न टीचिंग-लर्निंग मटेरियल जैसे रंगीन चार्ट, चित्र कार्ड, गिनती बोर्ड और पर्यावरण से जुड़े उपकरण भी तैयार किए गए और केंद्र पर प्रदर्शित किए गए। इन सामग्रियों का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के साथ घर पर रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पारंपरिक खेलों की पुनः खोज रहा। बच्चों और बड़ों ने मिलकर ‘बचपन की दुकान’, ‘बचपन की चक्करी’, ‘सितोलिया’, ‘नार कांकरी’, ‘कंकड़ खेल’ और मिट्टी के खिलौने जैसे खेलों में भाग लिया। उम्रदराज़ लोगों ने साझा किया कि ये खेल मनोरंजन के साथ-साथ सामूहिकता, संतुलन और सीखने का माध्यम भी थे।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के खेल, प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल का आनंद लिया। इस अवसर पर भारती खोईवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सीखने की रुचि, रचनात्मकता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करते हैं। गांववासियों ने भी बताया कि यह कार्यक्रम उन्हें अपने बचपन की यादों में ले गया और पूरे गांव में प्रसन्नता का माहौल बना दिया।

‘बचपन मनाओ अभियान’ ने न केवल बच्चों में खेल और शिक्षा के प्रति रुचि जगाई, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक जुड़ाव को भी मजबूती प्रदान की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story