चारभुजा-जोधपुर स्टेट हाईवे बना हादसों का गढ्ढा मार्ग: खस्ता हाल सड़कों के बावजूद जारी टोल वसूली, एक माह में 15 दुर्घटनाएं और पांच मौतें
चारभुजा से देसूरी तक जोधपुर स्टेट हाईवे-58 की हालत बदतर, जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटा डामर। एक माह में 15 दुर्घटनाएं और पांच मौतों के बावजूद टोल वसूली जारी। स्थानीय लोग सड़क की तत्काल मरम्मत और टोल वसूली रोकने की कर रहे हैं मांग।

चारभुजा (राजसमंद)। गोमती से देसूरी तक फैले जोधपुर स्टेट हाईवे-58 का 27 किलोमीटर लंबा खंड आज खस्ताहाल स्थिति में यात्रियों के लिए मौत का रास्ता बन चुका है। यह मार्ग, जो प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही का गवाह है, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों, उखड़े डामर और उड़ती धूल के बीच अपनी जर्जर हालत पर आंसू बहा रहा है। बावजूद इसके, टोल प्लाजा वाहन चालकों से पूरे शुल्क की वसूली करने में तनिक भी हिचक नहीं दिखा रहे हैं।
सोमवार को इसी मार्ग पर हुए एक गंभीर हादसे ने फिर से सड़क की दुर्दशा को उजागर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की उबड़-खाबड़ सतह और गहरे गड्ढों के कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि पिछले एक माह में इसी क्षेत्र में लगभग 10 से 15 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पांच लोगों की जान जा चुकी है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मार्ग पर कहीं डामरीकरण का नामोनिशान नहीं है। पूरी सड़क पर केवल टूटी कंक्रीट और उड़ी हुई मिट्टी बची है, जो हर गुजरते वाहन के साथ आसमान में धूल का गुबार उड़ाती है। आमजन का कहना है कि यह स्थिति न केवल वाहन चालकों के लिए खतरा है बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।
कस्बे के नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने सड़क निर्माण विभाग की लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया है। लोगों का आरोप है कि विभाग की उदासीनता और टोल कंपनियों की मनमानी के चलते जनता “धन और जीवन दोनों की हानि” झेल रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग की तत्काल मरम्मत कर उसे सुचारू रूप से यातायात योग्य बनाया जाए।
इस बीच, सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद टोल वसूली का जारी रहना शासन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह सवाल अब आम नागरिकों की जुबान पर है — जब सड़कें ही नहीं बचीं, तो टोल किस बात का?
- चारभुजा सड़क हादसाजोधपुर स्टेट हाईवेगोमती देसूरी मार्गचारभुजा राजसमंद सड़क समाचारRajasthan bad roadsCharbhuja Jodhpur Highway conditionटोल वसूली विवादसड़क दुर्घटना राजस्थानHighways accidents RajasthanPWD Rajsamand newsCharbhuja newsRajsamand road damageRajasthan toll tax issueजोधपुर हाइवे मरम्मतचारभुजा हादसा खबर

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
