तेरापंथ सभा भवन, आमेट में उपासक का मंगल भावना तथा उपासिकाओं के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोहर लाल पीतलिया ने मंगलाचरण से किया।

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, संरक्षण महेंद्र लाल बोहरा, कौशल मेहता एवं तेरापंथ महिला मंडल मंत्री संगीता चंडालिया ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उपासक-उपासिकाओं की धर्म आराधना तथा प्रवास के दौरान श्रावक समाज को दिए गए आध्यात्मिक मार्गदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर उपासक चंद्र प्रकाश मेहता एवं कमल जैन ने आमेट में 13 दिवसीय प्रवास के दौरान श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, साधना, त्याग एवं तपस्या के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने प्रवास के अनुभव साझा करते हुए श्रावक समाज को आगामी एक वर्ष तक नियमित रूप से त्याग, तपस्या एवं धार्मिक आराधना से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने नियमित स्वाध्याय, सामायिक, जप, तप एवं त्याग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया तथा धर्म आराधना के माध्यम से आत्मिक शांति और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उपासकों ने कहा कि धार्मिक जीवन केवल आयोजनों तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने श्रावक समाज से दिनचर्या में धर्म एवं साधना को स्थान देकर आत्मकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आग्रह किया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं में उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम में 25 वर्षों से उपासिका के रूप में धर्म साधना कर रहीं शांता देवी जैन तथा 6 वर्षों से उपासिका के रूप में सेवाएं दे रहीं चंचल देवी कोठारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपासिका चंचल कोठारी ने अपनी धर्म आराधना के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ सभा मंत्री ज्ञानेश्वर मेहता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं मंगल भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम की जानकारी JTN प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।


Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story