अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, आमेट द्वारा तेरापंथ सभा भवन में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की पदाधिकारियों ने मंचासीन स्थान ग्रहण किया और गरिमामय वातावरण में सभा का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी द्वारा रचित प्रेरणा गीत से हुई। महिला मंडल की बहनों निर्मला कोठारी, अनीता छाजेड़, मीना पामेचा एवं चेतना डांगी ने “हो संकल्प सत्य शिव सुंदर ऊंची एक उड़ान भरे बनकर हम सूरज की किरणें युगधारा में प्राण भरे” तथा “आओ बहनों जागो बहनों” का सामूहिक संगान प्रस्तुत किया। इसके बाद उपाध्यक्ष रेखा खाब्या ने संविधान का वाचन किया। उपाध्यक्ष मयूरी पीतलिया ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी बहनों का स्वागत किया।

सभा के दौरान मंत्री संगीता चंडालिया ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मनीषा छाजेड़ ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभा के समक्ष रखा। कन्या मंडल संयोजिका दिव्या श्रीश्रीमाल ने “मर्यादा हमारी पहचान बने” विषय पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुधा मेहता ने उपस्थित बहनों से ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे तथा आभार ज्ञापित किया। प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नवोदिता बाफना, कमला रानी भरसारिया, अनीता श्रीश्रीमाल, अनीता छाजेड़, रेखा खाब्या, मधु बोहरा, मनीषा छाजेड़, ज्योति पीतलिया, सज्जन मेहता एवं चेतना डांगी सहित अन्य प्रतिभागियों को महिला मंडल की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

साधारण सभा में लगभग 65 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सज्जन मेहता ने किया। कार्यक्रम की जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story