तेरापंथ धर्मसंघ के 267वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को केलवा में तेरापंथ समाज के तत्वावधान में अनुशासन रैली निकालकर अनुशासन, संयम, अहिंसा और संस्कारों का संदेश दिया गया। रैली में महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। समाजजन हाथों में प्रेरक संदेश लिखी तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से अनुशासित ढंग से गुजरे, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

रैली के माध्यम से सामाजिक समरसता, सदाचार और नैतिक जीवन शैली का संदेश भी दिया गया। आयोजन के दौरान तेरापंथ के प्रथम आचार्य भिक्षु की स्मृति को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

शाम को आयोजित विराग–मधुमालती की दिव्य भजन संध्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी तथा विशिष्ट अतिथि निर्मल चंद्र रहे। भजन गायक विराग मधुमालती ने "माने सिरियारी रो संत प्यारो-प्यारो लागे रे" और "भिक्षु तपस्या भूमि, तपस्वी बनो" सहित अनेक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मधुर भजनों की स्वर लहरियों पर श्रावक-श्राविकाएं भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इससे पूर्व दिन में अखंड णमोकार मंत्र का जाप भी किया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। तेरापंथ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज ने अनुशासन, संस्कार, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के प्रति जनजागरण का संदेश दिया

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story