आमेट में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बहाली और वेतन विसंगति जैसी लंबित मांगों को लेकर उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

आमेट उपखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि मनीष साहू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने गुरुवार को उपखंड मुख्यालय आमेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
धरना प्रदर्शन उपशाखा अध्यक्ष मोहन लाल जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि देवी लाल खटीक खाखरमाला तथा उपशाखा मंत्री अशोक कुमार खटीक के सानिध्य में आयोजित हुआ। उपशाखा मंत्री अशोक कुमार खटीक ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ रही समस्याओं और विभागीय उदासीनता के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और इसमें शीघ्र सुधार की आवश्यकता है। प्रदेश प्रतिनिधि मुकेश वैष्णव ने कहा कि शिक्षण दिवस बढ़ाने के नाम पर ग्रीष्मकालीन अवकाशों में की गई कटौती पूरी तरह अवैज्ञानिक है तथा भौगोलिक परिस्थितियों के विपरीत है। उन्होंने संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाशों में कटौती को भी अव्यवहारिक बताया।
धरना प्रदर्शन के बाद महासंघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू के प्रतिनिधि मनीष साहू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य बंद करवाने, ग्रीष्मावकाश की बहाली, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्वैच्छिक स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों का निराकरण, समयबद्ध पदोन्नति, संविदा कर्मियों को नियमित करने तथा आरजीएचएस सुविधा सुचारू करवाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
उपशाखा अध्यक्ष मोहन लाल जाट ने धरना प्रदर्शन में शामिल सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपशाखा मंत्री अशोक कुमार खटीक ने किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, प्रकाश चन्द्र झाला, शिवराम रेगर, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर पारीक, पूरण दास वैष्णव, सत्य प्रकाश मीणा, कुलदीप पारीक, गायड सिंह चुण्डावत, अभिमन्यु सिंह शेखावत, शिवराज गुर्जर, गौरीशंकर, मूल चंद मीणा, भैरुं लाल जीनगर, मनोज कुमार भादू, बसन्त भाई, यादराम जांगीड, यशवंत कुमार वर्मा, धर्मवीर सिंह यादव, रोशन लाल, अशोक कुमावत, कन्हैयालाल रेगर सहित आमेट ब्लॉक के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
