तरूण खटीक हत्याकांड: आमेट खटीक समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आमेट खटीक समाज ने दिल्ली में हुई तरूण खटीक की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मुआवजे की मांग की है।

आमेट में खटीक समाज के प्रतिनिधि दिल्ली के तरूण खटीक हत्याकांड के विरोध में उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
आमेट। समस्त खटीक समाज आमेट ने दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरूण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में गहरा रोष प्रकट किया है। इस संदर्भ में समाज के प्रतिनिधियों ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम लिखा एक ज्ञापन आमेट उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने एवं न्याय सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
देशव्यापी आक्रोश और घटना की निंदा
नगर के हिम्मत खटीक, प्रकाश खटीक, लक्ष्मण, हरिशंकर, गोपीलाल, अजय बोलिवाल, गोविंद, राजेश खटीक, बंशीलाल खटीक, निर्मल खटीक, मदनलाल खटीक, राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खटीक समाज के लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में घटना की वीभत्सता पर प्रकाश डाला। समाज के लोगों ने बताया कि "दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के पावन पर्व पर हिन्दू युवक तरूण खटीक की सामुदाय विशेष के लोगों द्वारा पीट पीटकर निर्मम एवं दुःखद हत्या की घटना में पूरे देश के समाज को झकझोर कर रख दिया हैं।" यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती हैं, बल्की समाज में भय और आक्रोश का वातावरण भी उत्पन्न करती हैं। आमेट खटीक समाज इस जगन्य अपराध की कडी निंदा करता हैं तथा सरकार से मांग करता हैं कि मामले में दोषीयों के विरूद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पूनरावृती न हो सके।
कठोर सजा और आर्थिक सहायता की मांग
ज्ञापन में समाज ने स्पष्ट रूप से अपनी मांगों को रखते हुए कहा है कि इस जगन्य हत्या के सभी दोषीयों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाकर कठोरतम दण्ड फांसी की सजा दिलाई जाए। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप कम से कम एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिलवाने तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जावे, ताकि इनका भविष्य सुरक्षित हो सके। समाज ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कार्यवाही की मांग करते हुए सभी दोषीयों की अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलवा कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाने की भी मांग की है। ज्ञापन के अंत में यह आशा व्यक्त की गई है कि सरकार इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठायेगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
