वृक्षारोपण से लोकतंत्र का संदेश, आमेट में ‘लोकतंत्र के नाम एक पेड़’ अभियान आयोजित
आमेट में स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘लोकतंत्र के नाम एक पेड़’ अभियान हुआ। अधिकारियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण और शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया।

तस्वीर में आमेट स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में उपखण्ड अधिकारी राजेश मीणा और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 'लोकतंत्र के नाम एक पेड़' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें स्काउट-गाइड के विद्यार्थी भी उपस्थित हैं।
आमेट नगर पालिका और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड आमेट के संयुक्त तत्वावधान में नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता प्रारंभ होते ही स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘लोकतंत्र के नाम एक पेड़’ अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण के साथ आमजन को लोकतंत्र और मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी राजेश मीणा ने की, जबकि तहसीलदार विनोद कुमार जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनलाल गुर्जर भी प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्काउट गाइड संघ आमेट के कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र के महत्व को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से आगामी नगर निकाय चुनाव में निष्पक्ष और निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने तथा नगर पालिका आमेट के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत, कुलदीप पारीक, यशवंत नंगारची, गुलाबचंद भील, स्वीप कार्यक्रम सह प्रभारी सदीक मोहम्मद नीलगर, रविराज जोशी, श्रीपाल पारीक और बलवंत सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत नंगारची ने किया। वृक्षारोपण और मतदान जागरूकता के इस संयुक्त अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
