नई दिल्ली। आमेट के विद्यार्थियों ने देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया। 8 दिसंबर को श्री सत्य साई ऑडिटोरियम में लीड (LEAD) द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा राजस्थान के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विशेष रूप से, आमेट के वीरपत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र पुजीत कोठारी (कक्षा 5) ने नोर्थ जोन कोडिंग प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण उत्तर भारत क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। इसी प्रकार, गोरांश डांगी (कक्षा 5) ने स्पीच प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया, जबकि यथार्थ दाधीच (कक्षा 5) ने इंग्लिश क्वीज प्रतियोगिता में शीर्ष पाँच में स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, सुश्री रिधिका सोनी ने कोडिंग सीनियर वर्ग में और सुश्री नैना विश्नोई ने सीनियर स्पीच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं आमेट का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि आमेट के शैक्षणिक स्तर और शिक्षकों की गुणवत्ता को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित किया।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सराहा और बताया कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि नगर और विद्यालय का गौरव भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story