आमेट। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर तुलसी अमृत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में "हमारा वोट: संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान का महत्व" विषय पर भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, राजसमंद के निर्देशानुसार स्कूल एवं कॉलेज स्तर की ईएलसी गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रहलाद चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करना और उनके संवैधानिक अधिकारों के महत्व को समझाना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में अपने विचार व्यक्त किए। उनकी प्रतिभा और तैयारी को देखते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक विषय की अध्यापिका श्रीमती रोशन आरा ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, इसके संवैधानिक महत्व और नैतिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक विष्णु सिंह भाटी ने कुशलता से किया।

इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया। इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम न केवल छात्रों को उनके अधिकारों से परिचित कराते हैं, बल्कि उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story