सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में राजसमंद से उठी हुंकार, दो बहनों ने रखा 12 घंटे का उपवास
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में राजसमंद से आवाज बुलंद हुई है। माही और भूमिका कोलोस्सिया ने 12 घंटे का उपवास रखकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई है। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों मिल रहा है इसे देशव्यापी समर्थन?

तस्वीर में बाईं ओर माही कोलोस्सिया और दाईं ओर भूमिका कोलोस्सिया दिखाई दे रही हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में अब राजसमंद से भी आवाज बुलंद होने लगी है। इस क्रम में राजसमंद की माही कोलोस्सिया एवं उनकी बहन भूमिका कोलोस्सिया ने बुधवार को 12 घंटे का उपवास रखकर केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।
दोनों बहनों ने कहा कि वे दिल्ली में सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे अनशन का पूर्ण समर्थन करती हैं। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही जनहित की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। माही और भूमिका कोलोस्सिया ने स्पष्ट किया कि उनका 12 घंटे का उपवास दिल्ली में चल रहे अनशन के प्रति एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से भी जनहित के मुद्दों पर जागरूक रहने और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे देशभर से निरंतर समर्थन मिल रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
