आमेट, राजसमंद: राजसमंद की आमेट पंचायत समिति क्षेत्र में मंगलवार को महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रशासनिक जागरूकता का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजसमंद जन विकास संस्था की ओर से संचालित अपराजिता परियोजना के तहत 15 एकल महिला नेतृत्वकर्ताओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कंकू पूर्बिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कानून और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आमेट पुलिस थाने का दौरा किया, जहाँ एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल मधुसूदन पुरोहित और एएसआई उदयलाल गुर्जर ने उन्हें थाने की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में थाने आने से डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया और साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं ने थाने के बैरक, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन के विभिन्न आयामों की जानकारी मिली।

इसके बाद महिलाओं ने आमेट पंचायत समिति का भी भ्रमण किया। यहाँ समाज कल्याण विभाग से प्रशांत मीणा ने उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इनमें पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विशेष योग्यजन उपकरण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, खाद्य सुरक्षा एवं नरेगा योजना शामिल थीं।

अपराजिता परियोजना की ओर से प्रोजेक्ट असिस्टेंट कंकू पूर्बिया और फेसीलिटेटर हीरा वैष्णव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से वे अपने अधिकारों, कानून और सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ पा रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और सशक्तिकरण बढ़ रहा है।

यह शैक्षणिक भ्रमण न केवल महिलाओं को प्रशासन और कानून की समझ प्रदान करने में सहायक रहा, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story