विद्यार्थियों को समुदाय से जोड़ने और उनमें समाज सेवा की अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से संचालित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविरों का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाणा दोवड़ा पनौतीया में अवलोकन किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक और रचनात्मक कार्यों की जानकारी लेते हुए गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।

शिविर में विद्यार्थियों ने गांव के आस्था स्थल मंदिर देवरे की सफाई, हैंडपंप के आसपास पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारू करने, विद्यालय परिसर एवं चौपाल पर पक्षियों के लिए चुग्गा-पानी के पात्र लगाने तथा पेड़-पौधों को प्रतिदिन पानी पिलाने जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है।

विद्यार्थियों के लिखित कौशल के विकास के लिए प्रतिदिन प्रतिवेदन लेखन के साथ काव्य सृजन, निबंध लेखन और साहित्यिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। शिविर में समय सारणी के अनुसार राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भावना, परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, मतदान के प्रति जागरूकता, सामाजिक बुराइयों के निवारण, मिट्टी से खिलौने निर्माण, कानूनी साक्षरता और साहित्य स्वाध्याय जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जा रही है।

ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि उन्हें सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। शिविर की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story