आमेट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाणा के विद्यार्थियों ने इस बार आमेट ब्लॉक में कक्षा 12 के कला वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया है। इस शानदार उपलब्धि से समूचे क्षेत्र और विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

मेधावी छात्र-छात्राओं का शानदार रिपोर्ट कार्ड

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी युवराज सिंह राठौड़ ने 95.20% के साथ आमेट ब्लॉक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र प्रेम साहू ने 90.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व निधि खटीक ने 90% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय की 11 अन्य छात्राओं ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार की बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना की पात्रता हासिल की है।

सम्मान समारोह और उज्जवल भविष्य की कामना

इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मेरिटियर्स विद्यार्थियों का विद्यालय स्टाफ द्वारा मिठाई एवं गुड़ खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने "विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।" सियाणा के विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम फहराते हुए आमेट ब्लॉक में विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति

सफलता के इस उल्लासमय कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान एवं प्राचार्य भंवर लाल पालीवाल, उप प्राचार्य अरुण कुमार वैष्णव तथा प्राध्यापक पारस मल जाट आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story