वीर पत्ता मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत एवं दिव्य वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास के रूप में श्री युवराज कृष्ण महाराज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि “भगवान के नाम से केवल तप ही नहीं, बल्कि पाप भी मिट जाते हैं।”

महाराज श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान के स्मरण मात्र से मनुष्य के जीवन के दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया कि वे सच्चिदानंद स्वरूप भगवान का निरंतर स्मरण एवं कथा श्रवण अवश्य करें। कथा के दौरान उन्होंने नैमिषारण्य में हुए सूत जी एवं शौनकादि ऋषियों के संवाद का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत के छह प्रमुख प्रश्नों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि संपूर्ण श्रीमद्भागवत उन्हीं प्रश्नों के उत्तरों का दिव्य विस्तार है।

प्रवचन में ज्ञान और वैराग्य की जर्जर अवस्था के पुनर्जीवन का प्रसंग भी सुनाया गया तथा भागवत श्रवण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। इसी क्रम में धुंधकारी उद्धार प्रसंग का उल्लेख करते हुए महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से बड़े से बड़े पापी व्यक्ति का भी कल्याण संभव है। उन्होंने भक्तों से जीवन में धर्म, भक्ति और सत्संग को अपनाने का आह्वान किया।

इस पावन अवसर पर पूज्य श्री 1008 हंस दास जी महाराज, महामंडलेश्वर 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिससे संपूर्ण आमेट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार 108 महंत श्री नंदा दास जी द्वारा सभी संतों का स्वागत-सम्मान एवं व्यास पूजन किया गया। कथा का सीधा प्रसारण महाराज श्री के यूट्यूब चैनल के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story