उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया के तहत चयनित विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय, आमेट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र महाविद्यालय में जमा कराने होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य रामकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों के लिए दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी समय रहते अपनी औपचारिकताएं पूर्ण कर सकें।

प्राचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयसीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश दावा निरस्त माना जा सकता है, जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

महाविद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी सीधे महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए दस्तावेज जमा कराना विद्यार्थियों के प्रवेश को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story