शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज आमेट की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार
अध्यक्षा पार्वती शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की और निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई।

आमेट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनियुक्त अध्यक्षा पार्वती शर्मा और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी।
शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज संस्थान आमेट की नव निर्वाचित अध्यक्षा श्री मति पार्वती शर्मा ने संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में वरिष्ठ शिव नारायण, रोशन लाल, धर्मेश चंद्र और घनश्याम को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर जसराज शर्मा, मंत्री पद पर कुलदीप शर्मा, सहायक मंत्री के रूप में सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा तथा सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रवक्ता व संगठन मंत्री के रूप में कैलाश चंद्र शर्मा तथा व्यवस्थापक के रूप में प्रभु प्रकाश शर्मा को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में सत्य नारायण, गणेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुकेश शर्मा, उमेश शर्मा और हितेंद्र शर्मा को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर नवमनोनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में संस्थान के सदस्यों में घनश्याम शर्मा, प्रभु प्रकाश, जसराज, सत्य नारायण, गणेश शर्मा, श्री मति मधु शर्मा, उमेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुकेश शर्मा तथा प्रवक्ता कैलाश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्थान की नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
नवगठित कार्यकारिणी का यह विस्तार संस्थान की गतिविधियों को सुदृढ़ करने और समाज के युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
