आमेट। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज द्वारा पावन सूर्य सप्तमी का पर्व आमेट में अत्यंत श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुरूप सूर्य भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रदर्शन किया गया।

समारोह का आयोजन समाज के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सूर्य नारायण महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसे पंडित सुरेंद्र दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में ललित कुमार, विनोद कुमार, रघुनंदन, रमेश चंद्र, मनोज कुमार और धर्मेश सपत्नीक विराजमान रहे। यज्ञ पूर्णाहुति के उपरांत समाज के सभी बंधुओं ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक भावनाओं का भी सुंदर समन्वय देखने को मिला। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज महिला मंडल की ओर से सूर्य भगवान की आराधना में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें समाज के महिला, पुरुष, बालक और बालिकाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में शिवनारायण, जयसिंह, सुरेश चंद्र, ललित कुमार, विनोद कुमार, सूर्यप्रकाश, रघुनंदन, कमलेश, श्याम सुंदर, रमेश, मनोज कुमार, धर्मेश, भाविक, सूर्यवीर, आदित्य, अनुभव, अभिनव, शैलेश, तनुज, किशोर, मनोज कुमार दौलतगढ़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल से प्रकाश देवी, संजू, लक्ष्मी, उषा, निहारिका, स्नेहलता, निर्मला, कौशल्या, नीलू, आशा, किरण, हिना, राजकुमारी, सुमन, पदमा, ममता, मधु, शोभा और सोना ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सूर्य सप्तमी महोत्सव के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी नई ऊर्जा प्रदान की। श्रद्धा और परंपरा के इस संगम ने आमेट में एक प्रेरक और यादगार धार्मिक आयोजन के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story