आमेट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में 30 जनवरी शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा। शहीद दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने की।

महात्मा गांधी के जीवन और बलिदान पर चर्चा

मुख्य वक्ता के तौर पर मनोज कुमार शर्मा शारीरिक शिक्षक ने बताया कि:

"महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी 1948 को 78 वर्ष की आयु में सायम काल 5 बजकर 17 मिनट पर नई दिल्ली स्थित एक विशाल हवेली बिरला हाउस (अब गांधी स्मृति) के परिसर में उनकी हत्या हुई।"

उन्होंने आगे जानकारी दी कि:

"महात्मा गांधी को बापू की उपाधि सुभाष चंद्र बोस ने दी। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। यह पेशे से वकील तथा प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे।"

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान

विशिष्ट अतिथि गजराज सिंह चारण ने बताया कि:

"महात्मा गांधी ने देश को आजाद करने के लिए सुव्यवस्थित योजना के तहत आजादी के लिये संघर्ष करते हुए 15 अगस्त 1947 को आजादी दिलाई।"

गांधी जी के प्रमुख आंदोलनों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इन्होंने निम्नलिखित के खिलाफ लड़ाई लड़ी:

  • सत्याग्रह
  • असहयोग आंदोलन
  • दांडी मार्च
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद

कार्यक्रम में उपस्थिति

यह जानकारी विद्यालय के प्रथम सहायक विजय सिंह वरिष्ठ अध्यापक ने दी। कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे:

  • स्टाफ: मुकेश गूगड, विजय सिंह, नारायण लाल रेगर, चुन्नीलाल रेगर, लता शर्मा, गिरिराज प्रजापत, गजराज सिंह चारण।
  • विद्यार्थी: चेतना बैरागी, अनमोल, पूजा, कृष्णा, मंजू, रिंकू, रवि, बबलू, गणपत, कमलेश, नव्या, रीना।
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story