भीम। अरावली की दुर्गम पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध सेंड माता मंदारिया मंदिर में अमावस्या की देर रात घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। माता की प्रतिमा के विशेष श्रृंगार, महाआरती और ज्वारा रोपण के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। रविवार अलसुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं।

सेंड माता मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष नीमझर ठाकुर रणवीर सिंह चुंडावत के सानिध्य में पुजारी राधे श्याम शर्मा, भोपाजी चुन्नीलाल, रामलाल, रोशनलाल, कमलेश कुमार, लक्ष्मणलाल और मोहनलाल सहित अन्य लोगों ने माता की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। इसके बाद महाआरती के साथ विधिवत घट स्थापना और ज्वारा रोपण किया गया। इस दौरान ट्रस्टी दलपत सिंह, अर्जुन सिंह, गणपत सिंह, हनुमान सिंह नीमझर, करण सिंह चुंडावत, चिरंजीलाल टांक, मोहनलाल सालवी और गोपाल सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

नवरात्र महोत्सव के पहले दिन रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भाट समाज सेवा संस्थान के सचिव हीरालाल गोरमात, अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के जिला महामंत्री मुकेश कुमार, रमेश कुमार, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पूरनलाल हालोत, राजेश कुमार, प्रभुलाल और कांतिलाल गोरमात सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता को वेश श्रृंगार और चुनरी चढ़ाकर प्रसादी का भोग लगाया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मंदिर समिति के अनुसार, अमावस्या को घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की गई है। महोत्सव के तहत दुर्गा अष्टमी पर विशाल रात्रि जागरण आयोजित होगा, जबकि नवमी को दोपहर 12 बजे ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम होगा। इन धार्मिक आयोजनों के साथ सेंड माता मंदारिया मंदिर में नवरात्र के आगामी कार्यक्रम संपन्न होंगे।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story