राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलागुड़ा में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
आमेट के समीपवर्ती सेलागुड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेश कुमार जैन ने दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला, जबकि विद्यार्थियों ने कविताएं और गीत प्रस्तुत किए।

तस्वीर में आमेत के सेलागुड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बैनर और झंडे के साथ खड़े शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
आमेट के समीपवर्ती सेलागुड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेश कुमार जैन ने की। जलदाय विभाग के धन्नालाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेश कुमार जैन ने महात्मा गांधी के जीवन में अपनाए गए सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने अल्प सुविधाओं के बावजूद देश और समाज को अच्छा मार्ग दिखाया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि देश की आजादी के लिए संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी ने सत्य, शांति और अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में पूरा योगदान दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर आधारित कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेश कुमार जैन, वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र कुमार प्रजापत, मुनेश कुमार, मेवाराम, राजाराम, हेमलता चौहान, मंजू भांड, भावना वैष्णव, निरमा, लता शर्मा, गोपाल लाल, चुन्नीलाल, ममता सिसोदिया, गीताबाई और रतनी देवी मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
