सेलागुडा में आंगन मिलन समारोह, चार गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
सेलागुडा में चार आंगनबाड़ियों का आंगन मिलन समारोह हुआ। चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का नामांकन किया गया।

तस्वीर में सेलागुडा ग्राम पंचायत में आयोजित आंगन मिलन समारोह के दौरान बैठे ग्रामीण और अधिकारी नजर आ रहे हैं।
सेलागुडा में ग्राम पंचायत की चार आंगनबाड़ियों का आंगन मिलन समारोह स्थानीय ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य जितेश कुमार जैन, सेलागुडा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह चुंडावत, प्रधानाचार्य खारा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी क्षेत्र में आने वाले समस्त लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान लाभार्थियों को आंगनबाड़ी से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। समारोह में चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि तीन बच्चों का आंगनबाड़ी में नामांकन भी किया गया।
लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालनहार योजना तथा शून्य से तीन वर्ष और तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा और आंगनबाड़ी से मिलने वाले अन्य लाभों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों की तीन वर्ष की आयु पूरी होते ही उनका आंगनबाड़ी में नामांकन करना अनिवार्य है। इससे बच्चा छह वर्ष की आयु में विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए तैयार रहेगा और प्रवेश के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
समारोह में मेंटर टीचर मंजू भांड, पुष्पा सैनी, रतनी प्रजापत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी रेगर, सुशीला वर्मा, प्रतिभा दमामी और जमना कुमारी सहित सहायिका रूक्मण कंवर, संतोष कंवर, भाग्यवती रैगर और लक्ष्मी भील ने भाग लिया। ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, अध्यापक मुनेश कुमार और चुन्नी लाल रैगर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आंगन मिलन समारोह के माध्यम से लाभार्थियों को आंगनबाड़ी सेवाओं और बच्चों के नामांकन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
