आमेट। लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित 19वीं अंतरराष्ट्रीय जंबुरी में आमेट स्काउट-गाइड दल ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि पूरे देश में राजस्थान का परचम लहराते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। स्थानीय संघ आमेट का यह 45 सदस्यीय जत्था 18 नवंबर को जयपुर के लिए रवाना हुआ था, जहां राज्य मुख्यालय पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर टीम ने अपनी तैयारी को और निखारा, जिसके बाद दल लखनऊ जंबुरी के लिए प्रस्थान हुआ।

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल आमेट की 18 गाइड और 12 स्काउट्स, तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईडाना के नौ स्काउट सहित स्काउटर गहरी लाल रेगर, यशवंत कुमार नंगारची, श्रीमती किरण जोशी, श्रीमती पवन राव और स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत के नेतृत्व में यह दल जंबुरी में पहुंचा। 21 श्रेणियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राजस्थान को ओवरऑल चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आमेट लौटने पर स्काउट-गाइड दल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्थानीय संघ, भामाशाहों और अभिभावकों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर आतिशबाज़ी के बीच सभी स्काउट्स, गाइड्स, स्काउटर्स और गाइडर्स को ओपरणा पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था भी भामाशाहों द्वारा कराई गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सव जैसा हो गया।

इस अवसर पर प्रभारी कमिश्नर महावीर प्रसाद बघेरवाल, वाइस प्रिंसिपल बाबूलाल सालवी, कोषाध्यक्ष कुलदीप पारीक, स्काउटर गौरीशंकर, पूरन दास वैष्णव, ग्राम पंचायत सचिव लखपत सिंह, गुलाबचंद्र बुनकर, राजू लाल वर्मा, सुरेश चंद्र बुनकर, बजरंग दास वैष्णव, मनीष माहेश्वरी, गणपतलाल चौधरी और दशरथ सिंह देवराजदेशांतरी मौजूद रहे।

जंबुरी प्रस्थान से पूर्व लग्जरी स्टॉन आईडाना के डायरेक्टर नारायण सिंह राव ने सभी पैंतालीस सदस्यों को ट्रैक सूट प्रदान कर प्रोत्साहित किया था। वहीं जिलोला निवासी अरिहंत ज्वैलर्स बॉम्बे के प्रकाश चंद्र, ललित कुमार, ज्ञानचंद और भगवतीलाल बाफना ने स्थानीय संघ आमेट को 11,000 रुपये की राशि भेंट कर बच्चों को आशीर्वाद दिया।

आमेट स्काउट-गाइड दल की यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह साबित करती है कि अनुशासन, प्रशिक्षण और समर्पण के साथ किया गया प्रयास वैश्विक मंच पर भी चमक सकता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story