कुंचौली (कुंभलगढ़) में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय राजसमंद के सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे के निर्देशन में स्थानीय संघ कुंभलगढ़ के अंतर्गत स्काउट ट्रुप कुंचौली ने राष्ट्रीय स्तर की प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के तहत वर्षभर संचालित होने वाले नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं लीडर ट्रेनर स्काउट राकेश टांक के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत जागरूकता गतिविधियों के साथ की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्काउट्स के सामान्य ज्ञान और जागरूकता का आकलन करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ममता कुमारी ने 12 अंक, कुलदीप ने 12 अंक, कैलाश मेघवाल ने 10 अंक तथा मनीष सिंह खरवड़ ने 9 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य विशाल कुमार कुलवाह ने विद्यार्थियों से जीवन में कभी भी नशे को नहीं अपनाने का आह्वान करते हुए उन्हें समाज सुधारक बनने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता प्रीतम सिंह ने नशे के कारण परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले घातक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्म भी दिखाई गई।







शारीरिक शिक्षक एवं लीडर ट्रेनर स्काउट राकेश टांक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत स्काउट्स केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहेंगे। आगामी 30 जून 2027 तक वे कुंचौली ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड और ढाणी में पहुंचकर लोगों को व्यसनमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही स्काउट्स समाज कल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्य भी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं स्काउट-गाइड संगठन के प्रमुख सदस्यों उमेश कुमार सर्वा, गणेश लाल, हितेश बागोरा, कमल लोहार, मानाराम, विनोद कुमार और कमला प्रजापत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के तहत शुरू किया गया यह अभियान विद्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story