आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर सरदारगढ़ स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में उपखंड स्तरीय तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योग दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अधिकारी डॉ. कपिल बेरवा ने की। इस दौरान 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक प्रभारी द्वारा विभिन्न नोडल अधिकारियों को उनके-अपने कार्यक्षेत्रों में योग दिवस कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अस्पतालों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी योग दिवस मनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में योग दिवस के निर्धारित योग प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए योगाचार्य विष्णु सिंह ने उपस्थित योग प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने योगाभ्यास की प्रक्रिया, अनुशासन और कार्यक्रम के संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी, डॉ. गरिमा, कंपाउंडर हेमंत कुमार गर्ग, राधाकृष्ण तिवारी, नरेंद्र बैरागी, चंचल कुमारी, सुनीता कुमारी, योग प्रशिक्षक पवन कुमार, दुर्गा चौहान, नजर कंवर, कैलाश कुमारी सहित अन्य कार्मिक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story