राजसमंद विधानसभा में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का कुंभलगढ़ विधानसभा से राजसमंद विधानसभा में प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं एवं समाजबंधुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। संत रविदास महाराज जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाजबंधु शामिल हुए।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि राजसमंद विधानसभा में प्रवेश के अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल एवं विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने तथा भेदभाव रहित समाज की स्थापना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। यात्रा के स्वागत में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता संत रविदास जी के विचारों की वास्तविक भावना को दर्शाती है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि संत रविदास महाराज जी ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को एकता, समानता एवं सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से संत रविदास जी के संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

कलश वंदन यात्रा का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे केलवा स्थित रामदेव जी मंदिर, रैगर बस्ती से शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्रातः 11 बजे यात्रा खटामला स्थित भैरूजी बावजी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मीरा मंडल क्षेत्र में पहुंची, जहां दोपहर 12 बजे लालपुर रोड, शनि मंदिर के पास मटेरिया भैरूजी मंदिर, कुंवारिया में कलश वंदन एवं स्वागत कार्यक्रम हुआ। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद यात्रा कुरज मंडल क्षेत्र में पहुंची। दोपहर 1:30 बजे रामद्वारा बस स्टैंड, कुरज पर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए दोपहर 3 बजे मेन बस स्टैंड से रैगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, नीम चौक से बैरवा मोहल्ला होते हुए महादेव जी के मंदिर, गिलूंड पहुंची। इन सभी स्थानों पर समाजबंधुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कलश वंदन यात्रा में मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज जी के जयकारों तथा सामाजिक समरसता के संदेशों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत के माध्यम से लोगों ने अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस अवसर पर अभियान के कार्यक्रम जिला संयोजक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्र शेखर बागोरा, जिला मंत्री खुशकमल कुमावत, मंडल अध्यक्ष हमेर सिंह बल्ला, सोहनी देवी, छितर मल जाट, दिनेश कुमावत, गोपाल श्रीमाली, प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, अशोक रांका, मुकेश जोशी, भरत पालीवाल, प्रकाश अहीर, पारस नकुम सहित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष समाज में समरसता, समानता और सद्भाव के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर संत रविदास जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, संत-महात्मा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के संदेश को क्षेत्र में व्यापक रूप से पहुंचाने का संकल्प सामने आया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story