राजसमंद जिले के केलवाड़ा स्थित रामद्वारा में पूज्य संत श्री रामस्वरूप जी शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में महेश्वरी समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया।

आयोजन के दौरान समाजजनों ने संत श्री रामस्वरूप जी शास्त्री से विनम्र निवेदन किया कि वे इस वर्ष का चातुर्मास केलवाड़ा रामद्वारा में ही करने की कृपा करें। समाज की भावनाओं और अनुरोध का सम्मान करते हुए संत श्री ने सहर्ष इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।

चातुर्मास की स्वीकृति मिलते ही महेश्वरी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित समाजजनों ने इसे धर्म, संस्कार और आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। पूरे क्षेत्र में इस निर्णय को लेकर धार्मिक वातावरण और उत्साह का संचार देखा गया, जिससे आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story