कबड्डी में आक्या का दबदबा, संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीता छात्र वर्ग का खिताब
आमेट के आक्या में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी समेत विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता विद्यालयों को सम्मानित किया गया।

तस्वीर में संकुल स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मंच पर बैठे अतिथि नजर आ रहे हैं।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में आक्या का दबदबा रहा और कबड्डी छात्र वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने की। मुख्य अतिथि यूसीईईओ प्रकाश प्रजापत तथा पीईईओ लक्ष्मण रेगर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। ग्रामवासियों ने अतिथियों का तिलक, साफा और उपराणा पहनाकर स्वागत किया। जनरल रैफरी गिरिराज डाकोत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। केंद्राध्यक्ष गोकुल राम बुनकर ने सभी का आभार प्रकट किया।
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी छात्र वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या प्रथम और प्राथमिक विद्यालय माकरडा द्वितीय रहा। खो-खो छात्रा वर्ग में उच्च प्राथमिक मुण्डकोशिया प्रथम तथा उच्च प्राथमिक आक्या द्वितीय रहा।
जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में भोपजी का खेड़ा प्रथम और गोविंदपूरा द्वितीय रहा, जबकि छात्रा वर्ग में गोविन्दपुरा प्रथम तथा मुण्डकोशिया द्वितीय रहा। एथलेटिक्स की 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में माकरडा प्रथम तथा कालपायरा व मुण्डकोशिया द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में गोविंदपूरा प्रथम और कालापायरा द्वितीय रहा।
100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में काला पायरा प्रथम और माकरड़ा द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में गोविन्दपूरा प्रथम तथा काला पायरा द्वितीय रहा। 400 मीटर रिले दौड़ छात्र वर्ग में माकरडा प्रथम और बरजाल द्वितीय रहा, जबकि छात्रा वर्ग में लाल जी का खेड़ा प्रथम और बरजाल द्वितीय रहा।
लंबी कूद छात्र वर्ग में काला पायरा प्रथम और माकरड़ा द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में आक्या प्रथम तथा गोविंद पूरा द्वितीय रहा। एकल अभिनय एवं विचित्र वेशभूषा में आक्या प्रथम रहा। लोक नृत्य में आक्या प्रथम और गोविंद पूरा द्वितीय रहा।
समूहगान छात्र वर्ग में गोविन्द पूरा प्रथम रहा। छात्रा वर्ग में गोविन्द पूरा प्रथम और आक्या द्वितीय रहा। एकल नृत्य छात्रा वर्ग में भोपजी का खेड़ा प्रथम तथा दुदालिया द्वितीय रहा। सुगम संगीत छात्रा वर्ग में गोविन्द पूरा प्रथम और आक्या द्वितीय रहा।
आयोजन में ग्रामवासियों द्वारा बच्चों के भोजन, नाश्ता और पुरस्कार आदि की उत्तम व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
