राजसमंद। साकेत साहित्य संस्थान का वार्षिक अधिवेशन और आगामी दो वर्षों (2026 एवं 2027) के लिए जिला कार्यकारिणी चुनाव जिला सूचना केन्द्र सभागार में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मुकेश वैष्णव के निर्देशन में किया गया। निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि मतदान और चुनाव प्रक्रिया के उपरांत वीणा वैष्णव को संस्थान की जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

चुनाव परिणामों के अनुसार उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल, संगठन सचिव बख्तावर सिंह चुण्डावत, कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त चार सदस्य पदों पर दिनेश कुमार सालवी, अन्नु राठौड़ रुद्रांजली, चन्द्र शेखर नारलाई और सम्पत लाल रेगर को जीत हासिल हुई। मुकेश वैष्णव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष पूरण शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि और संरक्षक विजय सिंह राव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल और अशोक कुमार खटीक भी उपस्थित रहे। संस्थान के संस्थापक व उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने साकेत साहित्य संस्थान की स्थापना, उसकी उत्तरोत्तर वृद्धि और साहित्यिक रचनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

महासचिव कमल अग्रवाल ने विगत दो वर्षों में संस्थान द्वारा आयोजित काव्यगोष्ठियों, जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्ति अभियानों में संस्थान की सक्रिय सहभागिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम राणा ने कुशलतापूर्वक किया।

कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, वीणा वैष्णव, राम गोपाल आचार्य, कुसुम अग्रवाल, कमलेश कुमार जोशी, राजेन्द्र सिंह चारण, ललिता शर्मा, माधव जटिया, कमल पुरी गोस्वामी, मोहन लाल रेगर, कंचन राठौड़ (सरपंच), मदनलाल जोशी सार्थक, खुशहाल दास वैष्णव, बसंत कुमार पालीवाल, डॉक्टर सुखदेव नागर, डॉक्टर मनोहर लाल श्रीमाली, मुकेश शर्मा सोहन, शांतिलाल सालवी, एडवोकेट विशाखा तिवारी, ज्योत्सना पोखरना, कैलाश सालवी, डॉक्टर देवकीनन्दन नंदवाना और रविनंदन चारण उपस्थित थे।

इस वार्षिक अधिवेशन और कार्यकारिणी चुनाव ने साकेत साहित्य संस्थान की साहित्यिक गतिविधियों और जिला स्तर पर साहित्यिक मंच को और मजबूती प्रदान की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नेतृत्व में आने वाले दो वर्षों में संस्थान की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story