साकेत साहित्य संस्थान उपखंड स्तर पर सम्मानित
आमेट में गणतंत्र दिवस पर साकेत साहित्य संस्थान को स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट लेखन व जन-जागरूकता हेतु उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू द्वारा सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने यह सम्मान ग्रहण किया।

आमेट उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू एवं अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप में लेखन एवं विभिन्न जनजागृति कार्यक्रमों सहभागिता करने वाली साकेत साहित्य संस्थान तहसील आमेट के अध्यक्ष शिक्षक मुकेश वैष्णव को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
संस्थान की उपलब्धियाँ एवं सम्मान
संस्थान के मीडिया प्रभारी गणपत लाल चौधरी ने बताया कि साकेत साहित्य संस्थान के उपखंड स्तर पर सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। संस्थान को यह सम्मान स्वीप (SWEEP) कार्यक्रम के तहत लेखन और जन-जागरूकता के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया गया है।
हर्ष व्यक्त करने वाले सदस्य
संस्थान की इस उपलब्धि पर निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपखंड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनू के प्रति आभार व्यक्त किया:
- संस्थापक: नारायण सिंह राव
- आमेट तहसील अध्यक्ष: मुकेश वैष्णव
- सभाध्यक्ष: पारसमल जाट
- उपाध्यक्ष: जगदीश चन्द्र शर्मा
- महिला मंत्री: उषा मेवाड़ा
- कोषाध्यक्ष: छोटू लाल जीनगर
- संगठन मंत्री: राम नारायण सालवी
- संगठन सचिव: गायड सिंह चुण्डावत
- संरक्षक मंडल एवं अन्य सदस्य: विजय सिंह राव, प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बघेरवाल, प्रकाश चन्द्र बड़ोला, मुबारिक अजनबी, सम्पत उजाला, नरेंद्र सिंह राव एवं पूजा शर्मा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
