राजसमंद जिले के आमेट में निजी विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने एवं संगठनात्मक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए निजी विद्यालय संगठन देवगढ़ ब्लॉक का रूपसिंह चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मनोनयन एवं सांगठनिक उत्तरदायित्व

जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने रूपसिंह चौहान को देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि: "आप संगठन की नीतियों, उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्लॉक स्तर पर निजी विद्यालयों की समस्याओं, शिक्षकों के हितों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"

संगठन की मजबूती और भविष्य की अपेक्षाएं

नवनियुक्त अध्यक्ष रूपसिंह चौहान से यह अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों एवं अभियानों में बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। इसके साथ ही वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे, ताकि निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story