आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माद की प्रार्थना सभा सोमवार सुबह एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ शुरू हुई, जब विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के मूल मंत्र बताए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना और दैनिक जीवन में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

प्राचार्य देवीलाल खटीक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और उससे जुड़ी जीवन रक्षक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलना, दो से अधिक सवारियां नहीं बैठाना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करना और ओवरटेक केवल निर्धारित दिशा से ही करना, प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्राचार्य ने जोर देकर कहा कि एक छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सभा में “हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ” का नारा गुंजा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।

कार्यक्रम में व्याख्याता महावीर प्रसाद, शिक्षक प्रेमसागर बुनकर, धर्मपाल, दुष्यंत कुमार बैरवा, बृजमोहन गुर्जर, उम्मेद सिंह शेखावत, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार, रामलाल सुथार, गेहर कंवर और उगम कंवर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के संदेश को आत्मसात किया।

समापन में विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि जागरूकता अभियान बच्चों में सुरक्षित यातायात आदतों को विकसित करेगा और समाज में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story