राजसमंद, 13 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को राजसमंद में सूचना केंद्र परिसर में सड़क सुरक्षा अभियान का भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली की शुरुआत सूचना केंद्र से हुई और यह बालकृष्ण स्टेडियम तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, युवा, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रैली ने पूरे जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और समाज को जागरूक करें।

डॉ. बैरवा ने राज्य सरकार की विकासात्मक पहल और गरीब, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, रोजगार और युवा कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में ठोस परिणाम दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। निवेशकों से सतत संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, डीटीओ राघव शर्मा, आयुक्त बृजेश राय सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश पहुंचाया गया और नागरिकों को सुरक्षित सड़क यात्रा की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story