आमेट में राष्ट्रीय कवि जॉनी बैरागी का सम्मान, वैष्णव युवा परिषद ने किया अभिनंदन
राजस्थान के आमेट में राष्ट्रीय कवि जॉनी बैरागी को वैष्णव युवा परिषद द्वारा वैष्णव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आमेट में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कवि जॉनी बैरागी को वैष्णव रत्न पुरस्कार से सम्मानित करते हुए वैष्णव युवा परिषद और साकेत साहित्य संस्थान के पदाधिकारी।
राजस्थान के आमेट में देश के प्रख्यात राष्ट्रीय कवि जॉनी बैरागी का आगमन पर अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी युवा परिषद और साकेत साहित्य संस्थान आमेट की ओर से अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। धार, मध्यप्रदेश के निवासी जॉनी बैरागी को वैष्णव समाज का गौरव बढ़ाने और राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए जाना जाता है।
वैष्णव युवा परिषद और साकेत साहित्य संस्थान आमेट के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय कवि जॉनी बैरागी ने हास्य और व्यंग्य रस की अनेक काव्य रचनाओं के माध्यम से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों के मंचों पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति शैली से देशभर में विशेष पहचान बनाई है। उनकी काव्य प्रस्तुतियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
मुकेश वैष्णव ने बताया कि वैष्णव समाज को गौरवान्वित करने के लिए कवि जॉनी बैरागी को अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद की ओर से वैष्णव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आमेट आगमन पर उनका अभिनंदन कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि जॉनी बैरागी ने वैष्णव युवा परिषद और साकेत साहित्य संस्थान आमेट के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव सरदारगढ़ के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वीर रस के राष्ट्रीय कवि सतीश आचार्य, राजसमंद, कवि गौरव पालीवाल, कांकरोली, दिनेश कुमार सेन, लविश कुमार वैष्णव, उगम चंद, हिम्मत टेलर और रिषिता वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आमेट में आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम में साहित्य और काव्य जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
