राजसमन्द रेलमगरा। स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। आंदोलनकारियों ने हिंदुस्तान जिंक-वेदांता ग्रुप से जुड़ी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्व में एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया है।

आंदोलनकारियों ने टेलिंग डेम से फैल रहे अपशिष्ट (वेस्ट) के कारण खेतों, जलस्रोतों और हवा के प्रदूषित होने का मुद्दा उठाया। साथ ही बड़ी सादड़ी से लाए जा रहे अपशिष्ट पदार्थ को दरीबा लाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

आंदोलन के दौरान जल, मिट्टी और हवा की जांच कराने के साथ ही प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों एवं जलस्रोतों की जांच तथा प्रदूषण से आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव की जांच कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण से कृषि और लोगों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो रहा है।

इसके साथ ही क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर मिलने चाहिए और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

भूख हड़ताल पर बैठे सुरेश पुरबिया, रघुनाथ रावत और किशन जाट ने कहा कि कई बार ज्ञापन और शिकायतों के माध्यम से समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

आंदोलनकारियों ने युवा, किसान एवं आमजन से एसडीएम कार्यालय रेलमगरा पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। आंदोलन के दूसरे दिन स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान भी किया गया।

आंदोलनकारियों ने कहा, “अभी नहीं तो कभी नहीं, यह लड़ाई हमारे रोजगार, स्वास्थ्य, जमीन और भविष्य की है।”

रोजगार, प्रदूषण, जल, मिट्टी, हवा, स्वास्थ्य, कृषि और स्थानीय लोगों की आजीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनकारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story