मोहर्रम पर्व की तैयारियों के बीच हज़रत इमाम हसन-हुसैन की याद में बनाया गया हलीम, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन
आमेट में मोहर्रम पर्व के अवसर पर हज़रत इमाम हसन-हुसैन की याद में युवकों ने पारंपरिक हलीम तैयार कर फातिहा लगाई। धार्मिक श्रद्धा और भाईचारे के इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

राजसमंद के आकाशगंगा शोरूम के पास सड़क पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जेसीबी मशीन से नालियों की सफाई करवाते रूट मैनेजर सुजीत सिंह, इंजीनियर लालचंद कुमावत व पुलिसकर्मी।
मुस्लिम समुदाय के पवित्र मोहर्रम पर्व के अवसर पर बुधवार को नगर में आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का विशेष माहौल देखने को मिला। हज़रत इमाम हसन और हज़रत इमाम हुसैन की याद में तकिया रोड स्थित बाग में युवकों द्वारा बड़े अकीदत और सम्मान के साथ पारंपरिक हलीम तैयार किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हलीम तैयार होने के बाद हज़रत इमाम हसन और हज़रत इमाम हुसैन की याद में फातिहा लगाई गई तथा इसके उपरांत हलीम को लोगों के बीच तक्सीम किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उपस्थित होकर आयोजन में सहभागिता निभाई तथा मोहर्रम पर्व की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और परंपराओं के संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित करता नजर आया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
