राजसमंद। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के पीतमपुरा गांव में एक खेत में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव की निवासी मांगी बाई रेगर के रूप में हुई है। खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।

सूचना पर देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने मांगी बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर गहरा संदेह जताते हुए हत्या की आशंका प्रकट की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। साथ ही मृतका के शरीर पर पहने गए सभी आभूषण भी सुरक्षित मिले हैं, जिससे लूट की संभावना फिलहाल खारिज होती दिख रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

देवगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि ग्रामीणों में महिला की रहस्यमयी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story