राजसमंद में पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन 18 सितंबर से
राजसमंद के कुंवारिया में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय सम्मेलन 18 सितंबर से होगा। उद्घाटन सत्र में पूर्व शिक्षाविद् सत्यदेव शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

आमेट। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा राजसमंद का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन 18 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारिया में आयोजित होगा। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षाविद् सत्यदेव शर्मा होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुंडावत करेंगे।
सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री दिनेश चंद्र खटीक, जिला सभा अध्यक्ष रामचरण सिंह चुंडावत और जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुण्डावत उपस्थित रहे। बैठक में सम्मेलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम में फियावडी प्रधानाचार्य राकेश चपलोत, कुंवारिया प्रधानाचार्य हिरालाल सालवी, प्रदेश महिला संयोजका कृष्णा यादव, प्रदेश संगठन मंत्री भगवत आमेटा और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक दशरथ आमेटा और सहसंयोजक भरत आमेटा के मार्गदर्शन में सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुंडावत ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
