राजसमंद (प्रात:काल संवाददाता)। रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद के पांच विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में इंटरनेशनल स्तर पर रैंक हासिल की है। कक्षा दूसरी के छात्र गार्विक गौतम ने गणित विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 94 वां स्थान और क्षेत्रीय स्तर पर 78 वां स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार सामाजिक विज्ञान विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कृश्वी हाड़ा ने 44 वां, दिशा कटारिया ने 60 वां, व्याख्या गंगवार ने 65 वां तथा ध्रुव सेन ने 96 वां स्थान हासिल किया। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर क्रमश: इन विद्यार्थियों ने 36 वां, 47 वां, 51 वां और 79 वां स्थान प्राप्त किया।

इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को इंटरनेशनल गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जिले की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुदृढ़ करती है।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story