राजसमंद में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शुक्रवार को ‘एक शिक्षक एक वृक्ष’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरचणा में जिला अध्यक्ष सतीश आचार्य की अध्यक्षता तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश गोराना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजसमंद रंजीत कुमार त्रिपाठी, एडीपीसी आर. पी. पंकज सालवी, बंशी लाल गुर्जर, बालू राम जाट, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आमेट किशन गुर्जर, पसून्द सरपंच अयान जोशी, जिला साक्षरता अधिकारी राजेंद्र गुर्जर तथा पीईईओ दीपमाला लखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण में प्रत्येक शिक्षक की प्रभावी भूमिका पर बल दिया। उन्होंने आगामी समय में प्रत्येक शिक्षक को विद्यालय परिसर में एक-एक पेड़ लगाने और उसकी वर्षभर नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

जिला मंत्री सुजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला अध्यक्ष सतीश आचार्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल दिखावे, औपचारिकता या सोशल मीडिया पर सेल्फी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की वर्ष पर्यंत देखभाल सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में संस्था प्रधान संजू मैडम, जिला सह मीडिया प्रभारी रामेश्वर लाल गुर्जर, अनीता पालीवाल, मीना कुमारी, भारती सनाढ्य, मेना कुमारी, प्रिया कुमारी, देवेंद्र सिंह राठौड़, भागचंद खटीक, प्रकाश प्रजापत सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का संदेश दिया गया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story